फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कर्ण झील से मधुबन तक वाहन भरेंगे फर्राटा

Wed, 08 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एनएच-1 पर बन रहे सभी फ्लाईओवर मंगलवार से शुरू हो गए हैं। इसी के साथ ही वाहन चालकों के लिए अब कर्ण झील से मधुबन तक 14 किलोमीटर का सफर जाम के झाम से मुक्त हो गया है। हालांकि अभी बलहड़ी गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर दिल्ली अंबाला लेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। जल्द ही उस लेन पर भी वाहनों के सरपट दौड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जीटी रोड पर अनाजमंडी से लेकर कर्ण झील तक आठ फ्लाईओवर ब्रिज बनाए गए हैं। सात फ्लाईओवर ब्रिजों पर मार्च से पहले ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी, लेकिन बलहड़ी गांव के पास यमुनानगर हाइवे क्रासिंग के लिए बन रहे फ्लाईओवर का काम पूरा न होने की वजह से वाहनों को चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन मंगलवार को बलहड़ी फ्लाईओवर ब्रिज की अंबाला से दिल्ली लेन को चालू कर दिया गया है।

इसी के साथ ही शहर में एनएच-1 के सभी फ्लाईओवर शुरू हो गए हैं। हालांकि अभी जीटी रोड के दोनों तरफ ग्रील व स्ट्रीट लाइनों का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा, बरसात पानी के लिए बनाई गई ड्रेन भी चालू नहीं हुई है। जिसका निर्माण कार्य अभी सुचारु रूप से चल रहा है। जीटी रोड के सभी फ्लाईओवर ब्रिज चालू होने से जीटी रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए करनाल नॉन स्टॉप बन गया है। ऐसे में जीटी रोड पर बरसों पुराने जाम के झाम से लोगों को मुक्ति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें