फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फरवरी के पहले सप्ताह से मिलेगा कर्ण-18 का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। देशभर के गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ने की कर्ण-18 का बीज फरवरी के पहले से दूसरे सप्ताह से मिलना शुरू हो जाएगा। मौसम साफ रहा तो बीज पहले सप्ताह से मिलेगा। मौसम ने करवट बदली और बारिश से खेत में पानी भरा तो दूसरे सप्ताह से बीज दिया जाएगा। कृषि विज्ञान एवं गन्ना प्रजनन केंद्र की ओर से पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बीज देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एमआर मीणा ने बताया कि केंद्र पर कर्ण-18 की 11 माह में तैयार की गई फसल को दिखाया जा रहा है। गन्ने की बीमारियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से ही मौजूद है। इसकी एक बार की बुआई से तीन फसलें ली जा सकती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें