डॉ. बीरुमल मेमोरियल ग्रासरूट फुटबॉल प्रतियोगिता के बाॅल को रोकने का प्रयास करते महाराणा प्रताप
करनाल। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सांभली ने डॉ. बीरुमल फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में ट्राॅफी पर कब्जा किया। मैच के पांचवें मिनट में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल को पहला गोल मिला, जब कर्ण स्टेडियम के खिलाड़ी से अपनी ही टीम की ओर गोल दाग दिया।
18वें मिनट में कर्ण स्टेडियम के स्ट्राइकर ने शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इस गोल के बाद दर्शकों ने मैदान में जश्न मनाना शुरू कर दिया। रेफरी ने उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान कुछ समय के लिए खेल रुका रहा। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल ने मैच के अंतिम मिनट में बेहतरीन तालमेल से निर्णायक गोल दागा। कर्ण स्टेडियम की टीम बराबरी का गोल करने में नाकाम रही और द्वितीय स्थान पर रही।
जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने डॉ. बीरुमल मेमोरियल ग्रासरूट फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को कर्ण स्टेडियम में अंडर-14 वर्ग में 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
पुरस्कार वितरण
मैच समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। दिवंगत डॉ. बीरुमल की पत्नी शारदा शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने टीमों को ट्रॉफी व पदक प्रदान किए। शारदा शर्मा ने दोनों टीमों की खेल भावना और असाधारण क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह मुकाबला अंतिम मिनट तक अनिश्चितता से भरा था।