फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ण नगरी में जमकर बरसे बदरा, मौसम में घुली ठंडक

Sat, 24 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
कर्ण नगरी में जमकर बरसे बदरा, मौसम में घुली ठंडक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर बाद शहर में करीब सवा घंटे तक बदरा जमकर बरसे। डेढ़ घंटे में हुई 5.5 एमएम बारिश से ही शहर की सड़के व गलियां पानी पानी हो गई। इस बारिश ने जहां लोगों में दिन में पड़ने वाली उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं रात व दिन के तापमान में बढ़ते अंतर को पाटने का काम किया है। इससे अब रात के तापमान में गिरावट के साथ दिन के तापमान में गिरावट आने की भी उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो तक मौसम साफ रहने का अनुमान बताया है। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते ज्यादातर लोग बुखार व खांसी जुकाम जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन शनिवार को दोपहर बाद करीब सवा घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस बारिश से अब रात व दिन के तापमान के अंतर में भी कमी आएगी। जिले में करीब 50 फीसदी धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है तथा मंडी में धान की आवक भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें