डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में मौजूद कोच व अकादमी के खिलाड़ी। स्वयं
यमुनानगर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर यूथ कराटे एसोसिएशन ऑफ यमुनानगर रजिस्टर्ड और बमणिया अकादमी के मुख्यालय में कराटे खिलाड़ियों के साथ बाबा साहेब का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर संस्था के महासचिव व बमणिया अकादमी के संस्थापक विकास बमणिया, अध्यक्ष पूनम रानी, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, कैशियर सुरेंद्र राणा, चीफ पैटर्न जनकराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने बाबा साहेब के साहसिक कार्यों और भारत देश की प्रगति के लिए अमूल्य योगदान को याद किया और खिलाड़ियों को उनके जीवन के बारे में जानकारी दी। संवाद
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में मौजूद कोच व अकादमी के खिलाड़ी। स्वयं