राजकीय कॉलेज अहड़वाला से स्कूटी रैली में हिस्सा लेती छात्राएं। संस्थान
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के निर्देश पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मानव श्रृंखला, पदयात्रा व स्कूटी-बाइक रैली जैसी गतिविधियों से छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलबीर कुमार और एनसीसी अधिकारी प्रो. अमित कुमार ने भी अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्राओं में जागरूकता के साथ महिला सशक्तीकरण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना समिति और राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान किया गया। संवाद
राजकीय कॉलेज अहड़वाला से स्कूटी रैली में हिस्सा लेती छात्राएं। संस्थान