फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ण की नगरी में पहली बार होगा कर्ण उत्सव

Wed, 29 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दानवीर कर्ण की नगरी में पहली बार कर्ण उत्सव का आयोजन वीरवार शाम को एनडीआरआई के डी. सुदरेसन सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। उत्सव में कर्ण के जीवन पर आधारित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति रश्मिरथी काव्य का नाट्य मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


रश्मिरथी काव्य महाभारत पर आधारित है। जिसमें कर्ण का चरित्र एवं संवाद है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि नाटक का मंचन लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज मुंबई के निर्देशक मुजीब खान व उनके सांस्कृतिक दल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रश्मिरथी राष्ट्रकवि दिनकर की महत्वपूर्ण कृति है। जिसमें सामाजिक न्याय की भावना को नई दिशा, नई भावना एवं नई अभिव्यक्ति दी गई है। जिसमें दलित, वंचित एवं उपेक्षित समाज के लिए एक संदेश है कि प्रतिभा किसी भी जाति विशेष की मोहताज नहीं होती। प्रतिभा किसी भी जाति के व्यक्ति में हो सकती है।

रश्मिरथी काव्य महाभारत पर आधारित है, जिसमें कर्ण का चरित्र एवं संवाद है। इसलिए पहली बार कर्ण उत्सव का आगाज करनाल से किया जा रहा है। आने वाले समय में यह उत्सव पूरे देश में किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम डॉ. बीएन मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। जिसमें हैफेड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि, नगर निगम मेयर रेणुबाला गुप्ता मुख्य वक्ता, आरएस चौहान कुलपति देवीलाल विश्वविद्यायल, बीके पुनिया कुलपति मदवि रोहतक और आरपी दहिया डीसीआरयूएसटीएम विश्वविद्यालय मुरथल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।  उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर उन्हें एसपी चौहान, नरेश, महेश शर्मा, डॉ कृष्ण अरोड़ा, संजीव अरोड़ा, संदीप लाठर एवं मानव सेवा संघ के स्वामी प्रेममूर्ति का विशेष सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें