करनाल। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजों ने इस बार स्पष्ट संकेत दिया है कि वकीलों ने युवा ऊर्जा और अनुभव के संतुलन को प्राथमिकता दी है। छह प्रमुख पदों पर चुनी गई नई टीम में जहां एक ओर 38 वर्षीय कनवदीप सिंह 9 साल बाद महासचिव से सीधे प्रधान बने वहीं 30 वर्षीय वंदना जैन सबसे युवा चेहरा बनकर संयुक्त सचिव पद तक पहुंची हैं।
प्रधान पद पर कनवदीप सिंह की जीत भले ही महज 4 वोट से हुई लेकिन यह मुकाबला उनकी पकड़ और पूर्व अध्यक्षों व वरिष्ठों के समर्थन को दर्शाता है। वह वर्ष 2017 में महासचिव चुने गए थे। पहली बार प्रधान का चुनाव लड़ा और जीते। 15 साल का अनुभव है। बोले कि उनका फोकस मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने और सभी को साथ लेकर चलने पर है।
उपाध्यक्ष पद पर संजय चौधरी ने 523 वोट के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर सबसे मजबूत जनादेश हासिल किया। 15 साल के अनुभव वाले संजय चौधरी उम्रदराज और अनुभवी चेहरों में शामिल हैं।
महिला आरक्षित सीट पर पहली बार चुनाव लड़कर प्रीति राणा पहली महिला उपाध्यक्ष के रूप में चुनी गई हैं। इसी तरह महासचिव पद पर जीते पीएचडी तक शिक्षित चंद्रप्रकाश का प्रोफाइल इस टीम में सबसे शैक्षणिक रूप से मजबूत माना जा रहा है। नौ साल से वकालत कर रहे 30 वर्षीय मोहित अरोड़ा कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए हैं।
जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी
पद : प्रधान
नाम : कनवदीप सिंह
जीत : 4 वोट
उम्र : 38
शिक्षा : बीए एलएलबी
चुनाव : 2017 में पहली बार में महासचिव, अब प्रधान पद पर पहला चुनाव लड़कर जीते।
प्रैक्टिस : 15 साल से
एजेंडा : सभी को साथ लेकर चलेंगे, मूलभूत सुविधाएं बढ़ाएंगे।
पद : उपाध्यक्ष
नाम : संजय चौधरी
जीत : 523 वोट
उम्र : 43
शिक्षा : बीए एलएलबी
चुनाव : पहली बार
प्रैक्टिस : 15 साल से
एजेंडा : सफाई व्यवस्था, लिफ्ट संचालन बेहतर, नए चैंबर दिलाएंगे।
पद : उपाध्यक्ष महिला
नाम : प्रीति राणा
जीत : 209 वोट
उम्र : 37
शिक्षा : एमए एलएलबी
चुनाव : पहली बार
प्रैक्टिस : 10 साल से
एजेंडा : महिला अधिवक्ताओं और सभी की वेलफेयर के लिए काम करेंगे।
पद : महासचिव
नाम : चंद्रप्रकाश
जीत : 246 वोट
उम्र : 38
शिक्षा : पीएचडी, एमए एलएलबी
चुनाव : पहली बार
प्रैक्टिस : 13 साल
एजेंडा : नए वकीलों के लिए चैंबर बनाएंगे, भत्ते, बाथरूम, भवन के सौंदर्यीकरण पर फोकस रहेगा।
पद : संयुक्त सचिव
नाम : वंदना जैन
जीत : 216 वोट
उम्र : 30
शिक्षा : बीकॉम टेक्सेशन, एलएलबी, एलएलएम
चुनाव : पहला
प्रैक्टिस : 2022 से
एजेंडा : बार के साथ रहेंगे, हर मुद्दे के लिए काम करेंगे।
पद : कोषाध्यक्ष
नाम : मोहित अरोड़ा
जीत : 295 वोट
उम्र : 30 साल
शिक्षा : बीकॉम, एलएलबी, एलएलएम
चुनाव : दूसरा प्रयास, पिछली बार कोषाध्यक्ष के लिए नामांकन था, चुनाव रद्द हो गया था।
प्रैक्टिस : 9 साल
एजेंडा : सभी के लिए काम करेंगे।
कोषाध्यक्ष की सर्वाधिक 311 और प्रधान की 15 वोट खारिज
करनाल। करनाल जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 2284 में से 2038 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। सबसे ज्यादा 1105 वोट संयुक्त सचिव पद की विजेता वंदना जैन को मिले। इस पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। नवनियुक्त प्रधान कनवदीप सिंह को विजेताओं में सबसे कम 861 वोट मिले। इस पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे।
आरओ सुरजीत सिंह नरवाल के अनुसार, गिनती के दौरान सभी पदों पर अलग-अलग कारणों से कुछ वोट खारिज भी हुए। सबसे ज्यादा कोषाध्यक्ष पद पर 311 और प्रधान पद पर सबसे कम 15 वोट खारिज हुए। उपाध्यक्ष पद पर 51, संयुक्त सचिव पद पर 44, उपाध्यक्ष महिला पर 43, महासचिव पद पर 30 वोट खारिज हुए।
छह पदों के 18 प्रत्याशियों के लिए मतदान
- प्रधान : कनवदीप सिंह को 861, जंगशेर सिंह राणा को 857 और विनोद कुमार शर्मा को 303 वोट मिले। 15 वोट अमान्य।
- उपाध्यक्ष : संजय चौधरी को 1085, अरुण गोरसी को 562, नरेश कुमार रंगा को 239 और भगत राम को 97 वोट मिले। 51 वोट अमान्य।
- उपाध्यक्ष महिला : प्रीति राणा को 1016, कविता दत्त को 807 और सुषमा कश्यप को 171 वोट मिले। 43 अमान्य, एक वोट मिस हुई।
- महासचिव : चंद्रप्रकाश को 1065, विनीत कुमार चौधरी को 819 और साहिल को 122 वोट मिले। 30 अमान्य।
- संयुक्त सचिव : वंदना जैन को 1105 और पूजा रानी को 889 वोट मिले। 44 अमान्य।
- कोषाध्यक्ष : मोहित अरोड़ा को 891, रोहित पसरीचा को 596 और रवि वासुदेव को 240 वोट मिले। 311 अमान्य।
.जिला बार एशोसिएसन की नव नियुक्त कार्यकारणी। संवाद
.जिला बार एशोसिएसन की नव नियुक्त कार्यकारणी। संवाद