फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कल्याण ने बचाया अपना गढ़, जीत की लगाई हैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
- 57 साल में पहली बार भाजपा से हरविंद्र कल्याण ने लगाई हैट्रिक
विज्ञापन

- 33 साल का कांग्रेस का सूखा नहीं तोड़ पाएं वीरेंद्र सिंह राठौर
अनुज शर्मा
घरौंडा। भाजपा प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण अपना गढ़ बचाने में कामयाब रहे। वहीं उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत हासिल करते हुए घरौंडा विधानसभा के इतिहास में हैट्रिक की है। वर्ष 1967 के बाद हरविंद्र कल्याण पहले ऐसे प्रत्याशी बन गए हैं जो लगातार तीसरी बार जीते हैं हालांकि विधानसभा क्षेत्र में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने वाली दूसरी पार्टी बन गई है, क्योंकि इससे पहले वर्ष 2000, 2005 व 2009 में लगातार इनेलो की सरकार थी लेकिन यहां पर तीनों बार पार्टी के अलग-अलग प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।
वहीं इस बार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पिछले 33 साल का सूखा तोड़ने की कोशिश कर रही थी लेकिन इस बार भी कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह राठौर नहीं जीत पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत का अंतर 17 हजार से चार हजार पर पहुंचा
भले ही भाजपा के कल्याण ने घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल करने में हैट्रिक दर्ज की है लेकिन जीत के अंतर में भी काफी असर पड़ा है। जहां वर्ष 2014 में कल्याण ने 17,883 वोटों के अंतर से और वर्ष 2019 में 17,402 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं वर्ष 2024 में यह अंतर मात्र 4531 पर रह गया है।

कब किस पार्टी का बना विधायक
वर्ष पार्टी विधायक
1967 कांग्रेस एम चंद
1968 बीजेएस रणधीर सिंह
1972 कांग्रेस रुलिया राम
1977 जेपी रामपाल सिंह
1982 कांग्रेस वेदपाल ढांडा
1987 लोकदल पिरू राम
1991 कांग्रेस रामपाल सिंह
1996 भाजपा रमेश
2000 इनेलो रमेश राणा
2005 इनेलो रेखा राणा
2009 इनेलो नरेंद्र सांगवान
2014 भाजपा हरविंद्र कल्याण
2019 भाजपा हरविंद्र कल्याण
2024 भाजपा हरविंद्र कल्याण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें