फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कलामपुरा ग्राम पंचायत को मिला स्वच्छ ग्राम सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सेवा पखवाड़ा के तहत जिला स्तर पर स्वच्छता के सभी मानकों को पूरा करने वाली पंचायतों का चयन कर उन्हें स्वच्छ ग्राम सम्मान प्रदान किया जाना है, जिसके लिए ग्राम पंचायत कलामपुरा को चुना गया है। सरपंच रणजीत सिंह को पलवल में 27 सितंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार सम्मानित करेंगे।

गांव कलामपुरा के सरपंच रणजीत सिंह ने बताया कि हमने अपने गांव में सभी जगह पर सफाई करवाई है, तालाब के पास सुबह शाम घूमने के लिए रास्ता बनवाया व गांव में सभी सरकारी भवनों में साफ-सफाई कर पेड़-पौधे लगाए गए। इसके साथ ही शौचालय का निर्माण कर उसे संचालित किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण गांव में घर-घर से कचरा उठाने के लिए अलग से सफाई कर्मचारी लगाए गए है। इसके अलावा गांव में जो भवन कंडम हालत में पड़ा था, उसे मरम्मत करके उसमें वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच ने बताया कि गांव के चारों तरफ जागरूकता के लिए स्लोगन लिखवाए गए हैं और गांव की ड्रेन के पास बहुत अच्छा पार्क भी विकसित किया है। हमने अपनी ग्राम पंचायत कलामपुरा में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है और यह पंचायत सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें