फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 100 मीटर हर्डल रेस में कैथल की कमलजीत कौर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
- रिले दौड़ में फरीदाबाद पहले, पंचकूला दूसरे व करनाल तीसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन


- हॉफ मैराथन में चरखी दादरी की मोहन व सोनीपत की अंकिता प्रथम
- कर्ण स्टेडियम में राज्य स्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

- पहले दिन 22 जिलों के दो हजार खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता के पहले दिन 22 जिलों के दो हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। 100 मीटर हर्डल रेस में कैथल की कमलजीत कौर प्रथम, भिवानी की सोनिका द्वितीय व रेवाड़ी की गुंजन तृतीय स्थान पर रही।

महिलाओं की 4x100 रिले में फरीदाबाद पहले, पंचकूला दूसरे व करनाल तीसरे स्थान पर रहा। पहले दिन विभिन्न आठ खेल स्पर्धाओं में रिले दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, 100, 400 व 1500 मीटर सहित विभिन्न श्रेणियों की दौड़, गोला फेंक के मुकाबले हुए। वहीं सुबह के सत्र में 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन में महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुषों की हाफ मैराथन में चरखी दादरी के मोहन प्रथम स्थान पर रहे उन्होंने 5100 रुपए का इनाम जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत के वंश दूसरे स्थान पर रहे और 3100 रुपए का इनाम मिला। झज्जर के राहुल ने तृतीय स्थान पाया व 2100 रुपए का चेक मिला। महिलाओं में सोनीपत की अंकिता प्रथम, महेंद्रगढ़ की एकता द्वितीय व भिवानी की मंजू तृतीय रही। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सभी जिलों के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने सुबह 11 बजे मार्च पास्ट किया। पुरुषों की 100 मीटर हर्डल में जींद के सूर्य चौहान पहले, हिसार के विकास सैनी दूसरे, फरीदाबाद के नकुल तीसरे स्थान पर रहे। यह आयोजन नौ जनवरी तक होगा। इसमें सभी जिलों के पुरुष व महिला एथलीटों ने भाग लिया।



पहले दिन के परिणाम

- लंबी कूद में (पुरुष) में रेवाड़ी के अविनाश प्रथम, सिरसा के मांगे राम द्वितीय व पानीपत के हरि नारायण तृतीय।

- महिलाओं में फरीदाबाद की मुस्कान प्रथम, जींद की कुसुम द्वितीय व यमुनानगर की गगनदीप कौर तृतीय।



- 1500 मीटर दौड़ (पुरुष) में रेवाड़ी के सरजीत प्रथम, आकाश द्वितीय व चरखी दादरी के धोनी तृतीय।

- महिलाओं में सोनीपत की मुस्कान पहले, हिसार की अनीता दूसरे व करनाल की विजेता तीसरे स्थान पर रही।



- गोला फेंक में फरीदाबाद के अंशदीप रावत पहले, सिरसा के गंगा सिंह दूसरे, चरखी दादरी के विकास तीसरे स्थान पर रहे।



- महिलाओं में भिवानी की मुनेश पहले, फरीदाबाद की मोनिका दूसरे व रोहतक की खुशबू तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें