फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द चले कैथल-दिल्ली ट्रेन

Fri, 20 Dec 2013 12:31 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे से फिर मुलाकात की और कहा कि क्षेत्रवासियों की भावना को समझते हुए वह रेल बजट में घोषित कैथल-दिल्ली ट्रेन जल्द से जल्द चलाएं। सांसद जिंदल ने हुडा कॉलोनी के पास मंजूर हुए हॉल्ट का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन



सांसद नवीन जिंदल ने वीरवार को दिल्ली में रेल भवन जाकर रेलमंत्री से मुलाकात की और बताया कि कैथल-दिल्ली ट्रेन की मांग 40 साल से भी ज्यादा पुरानी है। पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल ने कैथलवासियों की परेशानी को समझते हुए बजट में इसकी घोषणा कर दी थी। लेकिन यह ट्रेन अब तक न चलने से लोग मायूस हैं।


हालांकि सांसद जिंदल ने कैथल की हुडा कॉलोनी के पास हॉल्ट मंजूर करने के लिए रेलमंत्री का धन्यवाद किया और अनुरोध किया कि वह जल्द से जल्द इसका काम शुरू कराएं।
विज्ञापन

वर्ष 2004 में सांसद बनने के बाद से ही सांसद जिंदल कैथल-दिल्ली ट्रेन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सभी रेलमंत्रियों लालू प्रसाद यादव, ममता बनर्जी, पवन बंसल, सीपी जोशी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ शीर्ष रेल अधिकारियों से मुलाकात कर कैथल-दिल्ली ट्रेन का सपना साकार कराने की कोशिश की है। मौजूदा रेलमंत्री ने पिछली मुलाकात में वादा किया था कि जनवरी तक वह क्षेत्रवासियों को ट्रेन का तोहफा दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें