फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रस्ट के चुनाव के लिए हुए नामांकन

Tue, 18 Apr 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट कर्णताल के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। चुनाव अधिसूचना 30 मार्च को जारी की गई थी। निर्वाचन अधिकारी चौधरी विजय पाल ने बताया कि नामांकन पत्र भरने की तिथि 16 से 17 अप्रैल 2023 की सुबह 10 से शाम तीन बजे तक होगी। इसमें प्रधान पद के लिए बलदेव राज, महाप्रबंधक पद के लिए गोपी नाथ, महासचिव के पद के लिए कर्णवीर आर्य और खजांची के पद के लिए महेश कुमार ने नामांकन पत्र दिया है। समिति का चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से होगा। सभी उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता एवं कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें