माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ‘कड़े थारी बन्नो आवे थी कौन ब्याहवे काले नै, देख जॉब सरकारी नास करया बिचौले नै..’। ‘52 गज का दामन पहर मटक चालूंगी..’। ‘मुंद्री बनाई फिरे, विच नग जड़वाई फिरे..’। ‘गल दिल दी है नंबरा चो वन बल्लिये, मापयां दी आंख दा नी तारा घबरु, बोल्या तू कह के चन-चन बल्लिये..’। जैसे प्रसिद्ध गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों ने धमाल मचाया। मौका था प्रतिभा खोज कार्यक्रम का। जिसका शुक्रवार को जिले के चार कॉलेजों में आयोजन हुआ।
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज, केवीए डीएवी महिला कॉलेज, शहीद उधम सिंह कॉलेज मटकमाजरी और जीवन चानन महिला कॉलेज असंध में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणवी और पंजाबी संस्कृति के रंग बिखेरे। नृत्य के अलावा विद्यार्थियों ने गायन, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, भाषण, कविता और वाद्य यंत्र वादन में हिस्सा लेकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मिमिक्री और मोनो एक्टिंग में मंच पर अमिताभ बच्चन, नाना पाटेकर, राजेश खन्ना, दलेर मेहंदी की आवाज में प्रस्तुतियां दीं। जिन पर खूब ठहाके लगे। ब्यूरो
मोनो एक्टिंग में कोमल और नृत्य में सुवर्षी अव्वल
- राजकीय पीजी कॉलेज में हुए प्रतिभा खोज कार्यक्रम में पांच विधाओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पांच विधाओं में हिस्सा लिया। मोनो एक्टिंग में कोमल और नृत्य में सुवर्षी छाई। प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। प्रिंसिपल डॉ. सरिता कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक जगमोहन आनंद ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करते हैं। मंच संचालन डॉ. नवीन बतरा ने किया। इस अवसर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह बागी और सह प्रभारी डॉ. सुरेंद्र नागिया मौजूद रहे। ब्यूरो
राजकीय कॉलेज में होगा युवा महोत्सव
प्रिंसिपल डॉ. सरिता कुमार ने बताया कि इस वर्ष पीजी कॉलेज को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के करनाल जोन के युवा महोत्सव की मेजबानी का मौका मिला है। महाविद्यालय में 18, 19 और 20 अक्तूबर को युवा महोत्सव होगा। इस दौरान करनाल व पानीपत जिले के विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
ये रहे परिणाम
- गायन : सादिर प्रथम, शिवम द्वितीय, साया तृतीय।
- नृत्य : सुवर्षी प्रथम, लक्ष्मण द्वितीय, ध्रुव प्रताप तृतीय।
- वाद्य यंत्र वादन : विशाल प्रथम, सोनू द्वितीय, राहुल तृतीय।
- मिमिक्री : मोहम्मद ऑलिस प्रथम, विशाल द्वितीय, अंजली तृतीय।
- मोनो एक्टिंग : कोमल प्रथम, रघुवंश द्वितीय, छवि तृतीय।
-----------------------------------------
‘कुड़ियां पंजाब दिया, दूध-मक्खना नाल पलियां..’
- केवीए डीएवी कॉलेज में हुई स्पर्धा, वंशिका और प्रियम का समूह अव्वल
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम के दूसरे दिन एकल और समूह नृत्य में छात्राओं ने हिस्सा लिया। एकल नृत्य में वंशिका और समूह में प्रियम की टोली अव्वल रही। कुड़ियां पंजाब दिया, दूध-मक्खना नाल पलियां.. गीत पर हुई नृत्य प्रस्तुति में सभागार में बैठीं छात्राएं भी झूमीं। तालियों से दर्शकों ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल संतोष बिसला ने की। वहीं दयाल सिंह कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. आशीमा गक्खड़ ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के लिए छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर संयोजक डॉ. अंजू नरवाल और सह संयोजक डॉ. ईशा मौजूद रही। ब्यूरो
स्वाति को मिला मिस फ्रैशर का खिताब
कार्यक्रम के दौरान केवीए डीएवी फ्रैशर प्रतियोगिता भी हुई। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में स्वाति नैन ने मिस फ्रैशर का खिताब जीता। अमी पहली, आरती दूसरी रनर अप रही। इसके अलावा ख्वाहिश को मिस एलिगेंट का खिताब मिला।
ये रहे परिणाम
- एकल नृत्य : वंशिका प्रथम, मुस्कान और अदिति अरोड़ा द्वितीय, प्रियंका राणा तृतीय।
- समूह नृत्य : प्रियम का समूह प्रथम, तनू का समूूह द्वितीय, सारिका का समूह तृतीय।
भाषण-मिमिक्री में निसार, वाद्य यंत्र में सुरेंद्र प्रथम
शहीद ऊधम सिंह कॉलेज में सात विधाओं में विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां
इंद्री। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटकमाजरी में हुई प्रतियोगिता में कुल सात विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। भाषण और मिमिक्री में निसार व वाद्य यंत्र में सुरेंद्र अव्वल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. सतीश भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा की खोज करना है। वाद्य यंत्र वादन में सुरेंद्र प्रथम, विशाल द्वितीय, सौरभ तृतीय, पेंटिंग में प्रीति प्रथम, वंदना द्वितीय, प्रेरणा तृतीय, काव्य पाठ में प्रतीक्षा प्रथम, गोपालदास द्वितीय, दीक्षा तृतीय, भाषण में निसार प्रथम, खुशबू द्वितीय, आंचल तृतीय, मिमिक्री में निसार प्रथम, रोमा द्वितीय, मोनो एक्टिंग में रमनदीप प्रथम, अपूर्वा द्वितीय, मीनाक्षी तृतीयी रहे। -संवाद
हर्षिका बनीं मिस फ्रेशर
राजकीय महिला महाविद्यालय में हुई छह विधाएं
असंध। जीवन चानन राजकीय महिला महाविद्यालय में हुए प्रतिभा खोज कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। छह विधाओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ आरएन गुप्ता ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भाषण में शिवानी प्रथम, सोनिया द्वितीय व रजनी तृतीय रही। कविता पाठ में रजनी प्रथम, पूजा द्वितीय व पलक तृतीय रही। पेंटिंग में हर्षिका प्रथम, नेहा द्वितीय व भारती तृतीय रही। एकल नृत्य में काजल प्रथम, सखी द्वितीय व सरिता तृतीय रही। छात्रा हर्षिका को मिस फ्रेशर का खितबा मिला। मंच संचालन डॉ सिमरत पाल व अनू ने किया। -संवाद
53: प0 चिरंजी लाल पीजी कालेज में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम में प्रस्तुती देती कालेज की छात्रा। ?
केवीए डीएवी कालेज में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम में हरियाणवीं डांस करती छात्राएं। संवाद
केवीए डीएवी कालेज में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम में हरियाणवीं डांस करती छात्राएं। संवाद
केवीए डीएवी कालेज में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम में हरियाणवीं गीत पर जब छात्रा ने प्रस्तुति ?