फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कड़े थारी बन्नो आवे थी कौन ब्याहवे काले नै, देख जॉब सरकारी नास करया बिचौले नै...

विज्ञापन
कड़े थारी बन्नो आवे थी कौन ब्याहवे काले नै, देख जॉब सरकारी नास करया बिचौले नै...
विज्ञापन
- राजकीय महिला कॉलेज के वसंत दरबार में हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर छात्राओं ने मचाया धमाल
विज्ञापन


- 15 विधाओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, वाद्ययंत्र में अंजलि, मानो एक्टिंग में शिवानी और गायन में प्राची छाई

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कड़े थारी बन्नो आवे थी कौन ब्याहवे काले नै, देख जॉब सरकारी नास करया बिचौले नै...। 52 गज का दामन पहन मटक चालूंगी...। जैसे प्रसिद्ध गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां देकर छात्राओं ने धमाल मचाया। मौका था वसंत दरबार का। जिसका मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजन हुआ।

दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में 15 विधाओं में छात्राओं ने धमाल मचाया। वाद्ययंत्र में अंजलि, मानो एक्टिंग में शिवानी और गायन में प्राची छाई। इसी तरह अन्य विधाओं में छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. सुभाष चंद्र ने की। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति से समारोह में समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ. बलजिंदर सैनी ने वर्ष भर आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के हुनर को पहचानने में मदद मिलती है। मंच संचालन डॉ. शिवाली ने किया। इस अवसर पर डॉ. विवेक रंगा, डॉ. अंजना और डॉ. जसविंदर मौजूद रहे।


ये रहे परिणाम-

- रंगोली : दीपिका प्रथम, शिवाली द्वितीय, सुविधा तृतीय।

- अल्पना प्रतियोगिता : रजनी प्रथम, जयश्री द्वितीय, शगुन तृतीय।

- हरियाणवी फुलझड़ी : गीतिका प्रथम, सुविधा द्वितीय, शगुन तृतीय।

- क्लासिक वाद्ययंत्र : साक्षी प्रथम, मोनिका द्वितीय, नैंसी तृतीय।

- लोक वाद्ययंत्र : अंजलि प्रथम, नैंसी द्वितीय, साक्षी तृतीय।

- वेस्टर्न वाद्ययंत्र : अंजलि प्रथम, साक्षी द्वितीय, नैंसी तृतीय।

- मिमिक्री : अंजलि प्रथम, शिखा द्वितीय, काजल तृतीय।

- श्लोक उच्चारण : किरण प्रथम, काजल द्वितीय, पल्लवी तृतीय।

- कविता पाठ : शिवानी प्रथम, हरप्रीत कौर द्वितीय, काजल तृतीय।

- मोनो एक्टिंग : शिवानी प्रथम, किरण द्वितीय, हरप्रीत कौर तृतीय।

- पंजाबी गीत : दिव्या प्रथम, प्राची द्वितीय, धनवंती तृतीय

- भजन गायन : प्राची प्रथम, तनु द्वितीय, पल्लवी तृतीय।

- हरियाणवी गीत : प्राची प्रथम, अंजलि द्वितीय, पलक तृतीय।

- लाइट स्वर गीत : धनवंती प्रथम, दिव्या द्वितीय, प्राची तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें