फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिबा फुले व डॉ. आंबेडकर ने समाज को दिखाई राह : रवि

विज्ञापन
विज्ञापन
- रविदास मंदिर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। शहर के सतगुरु रविदास मंदिर में महात्मा ज्योतिबा फुले व डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। फूले शाहू आंबेडकर युवा मंच इंद्री के संस्थापक रवि कुमार ने कहा कि ज्योतिबा फुले व बाबा साहिब ने समाज को सच्ची राह दिखाकर शिक्षा की अलख जगाई। इन जैसे महापुरुषों को किसी एक जाति से जोड़ना सही नहीं है।
नपा चेयरमैन राकेश पाल ने कहा कि ज्योतिबा फुले व डॉ. आंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता संभव है। जागरूकता से ही अंधविश्वास, अराजकता व असमानता जड़ से समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि दोनों की महान समाज सुधारकों की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है तभी समाज और देश आगे बढ़ पाएगा। इस दौरान चेयरमैन महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से इंद्री में पुस्तकालय खोलने का आश्वासन दियार।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द इंद्री के हर्बल पार्क में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जनता से हमारी मांग है कि इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं। सतगुरु रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई। सतगुरु रविदास मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस अवसर पर नगर पालिका इंद्री के चेयरमैन राकेश पाल, जिला परिषद के सदस्य सचिन बुढ़नपुर, अमित सभ्रवाल, सूरज बिड़लान, राजेश छाप्पर, एडवोकेट मान सिंह, विक्रम, बलिंद्र ग्रोवर, मास्टर रणधीर सिंह, प्रदीप लांबा, उदय अग्रवाल, राजेंद्र मान, महात्मा गुरपाल, रिंकू सेन, अक्षय धनिया, रविंद्र, विहान जैनपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें