प्लेस आफ सेफ्टी का निरीक्षण करती मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी डा. इरम हसन। सूचना विभाग
करनाल। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डाॅ. इरम हसन ने वीरवार को प्लेस ऑफ सेफ्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने ज्यूविनायलों से बातचीत की और उन्हें दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने नशा न करने की शपथ ली। काउंसलर हरीश ने कहा कि अस्पताल केंद्रों में नशा व एचआईवी पीड़ित मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जाता है। साथ ही एडीआर केंद्र में स्थापित जागरूक जाओ शिविर के बारे में जानकारी दी। डीएचईओ अनीता और प्रधानाचार्या रेखा त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद