करनाल। लंबित मांगों के समर्थन में मंगलवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की ओर से करनाल डिपो में सभी यूनियन प्रधानों के साथ बैठक की गई। इसका संचालन कृपाल लाडी ने किया। साझा मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य जयबीर घनघस, जगदीप लाठर, वीरेंद्र सिंगरोह, अशोक खोखर व संजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्र, छात्राओं व आम व्यक्ति की पसंद सुरक्षित एवं सस्ती परिवहन सेवा का निजीकरण करके पूंजीपतियों के हवाले कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनसंख्या के आधार पर सरकार नई सरकारी बसों को खरीदकर रोडवेज के बेड़े में शामिल करे। इससे हजारों बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा। अगर सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो प्रदेश भर के रोडवेज कर्मचारी 18 जनवरी को अंबाला छावनी में परिवहन मंत्री के आवास पर न्याय मार्च निकालेंगे। मौके पर कृपाल लाड़ी, सुरेश कश्यप, विनोद, मनोज, हरीश आदि मौजूद रहे ब्यूरो