फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंसाफ अब दूर नहीं घरौंडा में कोर्ट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। जिला सेशन जज अजय कुमार ने मंगलवार को घरौंडा के नए कोर्ट कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया। हाईकोर्ट ने गौरंग शर्मा को घरौंडा का एसीजे नियुक्त किया है। गौरंग शर्मा इससे पहले गुरुग्राम में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। अब वह घरौंडा में न्यायिक कार्यों का संचालन करेंगे।
कोर्ट परिसर में पहले से लंबित केसों की फाइलें करनाल से घरौंडा पहुंच चुकी हैं। घरौंडा में कोर्ट के लिए तहसील में डीएसपी ऑफिस के पास भवन पहले ही बन चुका था, लेकिन किसी कारण से अदालत की शुरुआत नहीं हो पाई। 26 अप्रैल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए, जिसके बाद अदालत शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई। आदेश मिलते ही रविवार और सोमवार को कोर्ट परिसर में सफाई अभियान चला।
विज्ञापन

इस कोर्ट में केवल घरौंडा थाना क्षेत्र ही लगेगा। धीरे-धीरे नीति के तहत इसके कार्य क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा। कोर्ट में पहुंचने पर वकीलों ने जिला सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा, नवनियुक्त न्यायाधीश गौरंग शर्मा, सीजेएम खुशबू गोयल, इरम हसन को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बाद में न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पौधारोपण भी किया। घरौंडा में कोर्ट खुलने पर एडवोकेट अनिल कुमार, अनुज गुप्ता, राहुल बंसल, राजेंद्र भट्ट, चक्षु गोयल सहित अन्य वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश व विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें