फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने स्वीपर को मारा थप्पड़, माफी मांगने के बाद सुलझा विवाद

Wed, 16 Oct 2024 11:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने अस्पताल में कार्यरत एक स्वीपर को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने आज हड़ताल की घोषणा कर दी, जिसके चलते अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।

विज्ञापन
हड़ताल पर कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक विवाद के बाद सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार, देर रात एक जूनियर डॉक्टर ने अस्पताल में कार्यरत एक स्वीपर को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से नाराज़ होकर मेडिकल कॉलेज के सभी सफाई कर्मचारियों ने आज हड़ताल की घोषणा कर दी, जिसके चलते अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।

डॉक्टर ने स्वीपर से मांगी माफी, सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त

विज्ञापन

वहीं, जूनियर डॉक्टर द्वारा स्वीपर को थप्पड़ मारने के विवाद के बाद अब मामले का समाधान हो गया है। संबंधित डॉक्टर ने अपने व्यवहार के लिए स्वीपर से माफी मांग ली है, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है और सभी वापस काम पर लौट आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें