फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारों ने महिला डॉक्टर से छीना मोबाइल

Sat, 26 Oct 2013 10:17 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 14 में श्रीकृष्ण मंदिर से घर लौट रही महिला डॉक्टर से बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। महिला डॉक्टर गूंजन कपूर कुछ समझ पाती तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे। डॉक्टर का शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात की जांच तेज कर दी है। महिला ने बताया कि स्नेचरों ने 35 हजार रुपये का मोबाइल छीना है। सेक्टर 14 के मकान संख्या 140 में रहने वाली महिला डॉक्टर शुक्रवार को पड़ोस में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में माथा टेककर घर पैदल लौट रही थी।

गली का मेन गेट बंद होने के कारण डॉक्टर साइड के गेट से गली में प्रवेश कर गई लेकिन उसके पीछे आ रहे बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक बाइक के पास गेेट पर खड़ा हो गया। दूसरा युवक गली के भीतर आ गया और पैदल जा रही डॉक्टर के पीछे से जाकर मोबाइल छीनकर फरार हो गया। डॉक्टर के शोर मचाने पर एकत्र हुए लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


लापता का ढाई माह बाद भी सुराग नहीं
ढाई माह से लापता युवक का सुराग नहीं लग पाया है। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या की जा चुकी है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि युवक के परिजनों ने जिन लोगों पर शक जाहिर किया था उन्हें बुलाकर पूछताछ की जा चुकी है लेकिन जांच अभी भी बंद नहीं की गई।

संदेह होने पर पुलिस बारी-बारी पूछताछ कर रही है। थाना बुटाना के गुमटो निवासी कपूरचंद ने बताया कि उसका बेटा रामनिवास 13 जुलाई से लापता है। इंद्री थाने में पुलिस को शिकायत की गई थी। इस पर पुलिस ने रामनिवास की बाइक व उसकी चप्पल नहर के किनारे से बरामद कर ली थी। कपूर चंद ने बताया कि उसे संदेह है कि रामनिवास की हत्या कर दी गई है।

पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इंद्री थाना प्रभारी गौरव कुमार का कहना है कि अपहरण का मामला दर्ज किया जा चुका है। अभी भी जांच जारी है और जिन लोगों पर पीड़ित पक्ष के लोग संदेह कर रहे हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।

बाइक से जख्मी वृद्ध ने तोड़ा दम
भैंस के बिदकने पर बाइक से टकराए वृद्ध की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनाें के बयान पर कार्रवाई की है। गांव बीड बड़ालवा का रहने वाला 80 वर्षीय रामकिशन शुक्रवार को अपने घर के बाहर खड़ा था।

गली से जा रही भैंस अचानक बिदक गई, भैंस को बिदकता देख रामकिशन भाग पड़ा। भागते हुए रामकिशन की गुजर रही बाइक से टकरा गया। हादसा भीषण होने के कारण गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जांच अधिकारी हरभजन सिंह ने बताया कि यहां शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

हत्या के बाद व्यापारियों में दहशत
असंध में दो दिन पूर्व दिनदहाड़े एक व्यापारी की हत्या और जिले में बढ़ रही चोरी व लूट की घटनाओं के विरोध में व्यापारियों ने सनातन धर्म मंदिर में समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में व्यापारियों ने सुरक्षा के लिए चिंता जाहिर की और अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे व निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती पर विचार किया।

पंजाबी बिरादरी सभा के अध्यक्ष गुलाब ढींगरा, डॉ. दीपक छाबड़ा, बृज टक्कर, डॉ. देवराज सिंगला, योगेंद्र राणा, रिछपाल राणा सहित अन्य ने कहा कि हाल ही असंध में लूटपाट व चोरी की घटनाओं में वृद्धि होना शहरवासियों के लिए चिंता का विषय है।

दो दिन पूर्व व्यापारी की हत्या से दुकानदारों में भय है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और साथ ही व्यापारियों ने अपने स्तर पर सुरक्षा कमेटियों का गठन करने की बात कही। पदम गुप्ता ने बताया कि कमेटी व्यापारियों की सुरक्षा की समीक्षा करेगी और नगर में सीसीटीवी कैमरे व गार्डों की नियुक्ति पर विचार किया जाएगा।

सोमवार को पूरे शहर के व्यापारियों की बैठक में कमेटियों का गठन किया जाएगा। मौके पर चर्चिल खंडपुर, प्रदीप, नरेंद्र ग्रोवर, अमित नरुला, चंदगीराम, सुखदेव सिंह, चिराग लुंबा, दीपक, सोनू बवेजा, रोहताश गर्ग, मदनलाल गुप्ता, नरेश मेहता, कश्मीर सिंह, जस्सा सिंह, अमरीक सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें