निसिंग। गांव ब्रास की बेटी संगीता राणा ने सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण कर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में उप निदेशक के पद पर चयनित होकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस बीच गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर है। संगीता ने अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपनी माता को दिया। संगीता ने कहा कि कड़ी मेहनत व जीवन में काफी परेशानियां आने पर भी मां ने उनका व निकिता का पालन-पोषण बेहतर तरीके से किया। संगीता की माता अमिता ने बताया कि दोनों बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ उन्हें हमेशा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रही। संवाद