करनाल। पत्रकार कर्मबीर पन्नू की पत्नी कांता रानी का तीन जनवरी की रात को देहांत हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। रविवार सुबह पैतृक गांव रायपुर जाटान घरौंडा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कांता रानी भी समाचारपत्र में छायाकार थीं।