एडीसी करनाल को 50 हजार का चेक भेंट करते समाजसेवी जोनी राणा गुनियाना।
- फोटो : AMAR UJALA
निसिंग। मंगलवार को क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी जोनी राणा गुनियाना ने एडीसी करनाल अनीश यादव को वायरस से पीडि़त और प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड को पचास हजार रुपए का चेक भेंट किया। जोनी राणा ने कहा कि इस संकट की घड़ी में वे जिला प्रशासन के सहयोग के लिए तैयार हैं और प्रशासन जनहित में जो भी जिम्मेवारी उन्हें सौंपेगे उसमें अपना सहयोग देंगें। साथ ही जिलावासी कोरोना वायरस से बचाव व फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी सावधानियों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने ये भी कहा कि क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए वे हमेशा उपलब्ध हैं, किसी भी गरीब को भोजन से संबंधित समस्या नहीं होने दी जाएगी। बता दें कि इनके पिता पूर्व सरपंच स्व राजपाल राणा गुनियाना भी लोगों के प्रति सेवाभाव के लिए जाने जाते थे।