मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए आढ़ती व किसान व मौजूद पुलिस।
- फोटो : AMAR UJALA
निसिंग। निसिंग में जिला प्रशासन के आदेशों के बाद गेहूं खरीद के दूसरे दिन खरीद सेंटरों पर किसानों की संख्या में बढौतरी की गई थी। मंगलवार को अनाजमंडी में दोनों चरणों में 100 व राइस मिलों में 10 किसानों की फसल खरीदी गई। 18 राइस मिलों में बने खरीद सेंटरों में खरीद एजेंसी डीएफएससी ने व मंडी समेत 9 राइस मिलों में हैफेड द्वारा खरीद की गई। पहले दिन की तरह जिन आढ़तियों व किसानों के पास खरीद का मैसेज नहीं आया वो सुबह 11 बजे फिर मार्किट कमेटी कार्यालय में पहुंचे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस बार बार सभी को सोशल डिस्टेंस मेन्टेन के लिए बोलती रही। आढ़तियों व किसानों में कर्मबीर, सतीश गोयल, सुखचैन कामरेड, गुलजार, पूर्व सरपंच चोरकारसा रामपाल, बचित्तर सिंह, धर्मपाल, रमेश, जयदेव व कुलदीप लागर सहित अन्य का कहना है कि मंडी प्रशासन की तरफ से किसानों व आढ़तियों को सही सुचना नहीं दी जा रही है। केवल अपने चहेते आढ़तियों का नंबर लगाया जा रहा है। जिससे खरीद के पहले दिन भी हमारे किसानों को मैसेज नहीं भेजा गया और ऐसा ही दुसरे दिन किया गया। सीजन के दौरान भी मंडी में करीब 150 आढ़ती खाली बैठे है। खेतों में गेंहू कटी पड़ी है। बारिश का मौसम व आगजनी भी चिंता कारण बनी हुई है। सभी किसानों व आढ़तियों ने खरीद सेंटरों पर किसानों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। इसके बाद मार्किट कमेटी सचिव सुमनलता व नायब तहसीलदार रामकुमार को किसानों व आढ़तियों को परेशानी बताई। मार्किट कमेटी सचिव व नायब तहसीलदार ने किसानों व आढ़तयों को उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आढ़ती व किसान शांत हुए। वर्जन। आढ़तियों व किसानों नेे मांग की है कि खरीद सेंटरों में किसानों की संख्या को बढ़ाया जाए। उनसे लिखित में लेकर जिला उपायुक्त को भेज दिया है। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को खरीद सेंटरों में किसानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश आए थे। जिसको लेकर सभी खरीद सेंटरों पर सोमवार के मुकाबले किसानों की संख्या डबल कर दी गई है। जो जिला प्रशासन के आदेश होगें उनका पालन किया जाएगा। रामकुमार, ड्यूटि मेजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार निसिंग।