कैथल में सांसद नवीन जिंदल ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की पैरवी करते हुए मंगलवार को फिर कहा कि हर जाति में गरीब लोग हैं इसलिए सामाजिक व शैक्षिक पिछड़ेपन की ही तरह गरीबी को भी आधार मानकर सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाना चाहिए। इससे सभी वर्गों का समान रूप से विकास सुनिश्चित हो सकेगा।
मंगलवार को कैथल हलका के गांवों के दौरे के दौरान धुंधरेहड़ी में संवाददाताओं से बातचीत में नवीन जिंदल ने कहा, मेरी निजी राय है कि गरीबों का उत्थान ही हमारा मकसद होना चाहिए। अगर आरक्षण के माध्यम से यह संभव है तो आर्थिक आधार पर इसे लागू करना अधिक न्यायोचित होगा।
पात्रों तक केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ न पहुंचने की शिकायत के बाबत उन्होंने कहा, हमारा पूरा प्रयास है कि नीतियों का सही ढंग से क्रियान्वयन हो। केंद्र सरकार ने जनता को सूचना, शिक्षा, भोजन और मनरेगा के रूप में रोजगार का जो अधिकार दिया है, उसका चौतरफा स्वागत हो रहा है। इसी तरह राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाने की हमारी कोशिश है।
उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की जनता विकास कार्यों के आधार पर फिर से कांग्रेस को तवज्जो देगी। पेंशन में वृद्धि, 100-100 गज के प्लॉट, 8100 रुपये न्यूनतम मजदूरी, पहली कक्षा से वजीफा, खिलाड़ियों को सम्मान आदि अनेक ऐसे कदम हैं जिन्होंने प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाई है। बिना किसी भेदभाव के हुड्डा सरकार ने हरियाणा का विकास किया है। उन्होंने कहा कि वह रणदीप सुरजेवाला के साथ मिलकर कैथल के विकास में जुटे हैं।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नाजर सिंह, अनिल शोरेवाला, कांग्रेस ब्लॉक प्रधान रोशन पाडला, हवा सिंह ढुल, सुरेश मलिक, सुरेश सैनी, देवा सिंह यादव, करनैल सिंह छौंत, पालाराम दिवाल, रामदिया सिरोही सरपंच, रणबीर क्योड़क, सतीश जैन, मुकेश जैन, आनंद शर्मा एमसी, जरनैल सिंह मालखेड़ी, रामदिया यादव, मंगत राम, दलबीर पूनिया पूर्व सरपंच, नरेश ढांडा, अशोक द्योरा, सतपाल कश्यप नौच, इंद्र मुच्छल खुराना, अनुराग सिक्का, कर्मचंद जिंदल, सतपाल गुप्ता, बलवंत सिंह सरपंच, चंद्रभान पूर्व सरपंच, दलबीर पूनिया एडवोकेट, काला सिंह सिल्लाखेड़ा मौजूद रहे।
कैथल-दिल्ली ट्रेन मार्च तक
जिंदल ने कहा कि मार्च महीने तक कैथल-दिल्ली ट्रेन चल जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 15-20 दिन के अंतराल में वह रेल अधिकारियों और रेलमंत्री से मिलकर अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इस ट्रेन का सपना जल्द साकार होगा।
ये घोषणाएं
फ्रांसवाला-8.3 लाख, गढ़ी पाडला-8.10 लाख, छौत-5.63 लाख, दिवाल-8.16 लाख, कुतुबपुर-4.95 लाख, धुंधरेहड़ी-10.58 लाख, भानपुरा-10.60 लाख और सिल्लाखेड़ा-1.21 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। इसके अलावा सभी गांवों के बच्चों को जिम, क्रिकेट व वॉलीबाल किट के साथ-साथ गांवों के प्रमुख धर्मस्थलों को 5100 से लेकर 21000 रुपये तक की सहयोग राशि भी दी।