फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: झेलम एक्सप्रेस सवा पांच घंटे देरी से पहुंची, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेनें तक सवा पांच घंटे की देरी से चलीं। जिसकी वजह से रेलयात्रियों को इन ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
रविवार को अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियों में ट्रेन नंबर 11078 झेलम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा पांच घंटे की देरी के बाद दोपहर को सवा एक बजे करनाल स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 64532 अंबाला-पानीपत पैसेंजर भी एक घंटे की देरी से आई। ट्रेन नंबर 64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर भी सवा घंटे की देरी से पहुंची।
दूसरी ओर दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली रेलगााड़ियों में ट्रेन नंबर 12311 नेताजी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी के बाद डेढ़ बजे करनाल पहुंची। एकता एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे लेट रही। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र मेमू पैसेंजर भी पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, फाजिल्का एक्सप्रेस, दौलतपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस भी आधे घंटे से पौने घंटे की देरी से करनाल स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें