फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बंद मकान से गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्ण विहार में बंद मकान के ताले तोड़कर चोर गहने और नकदी ले गए। रक्षाबंधन से महिला मायके गुरुग्राम गई थी और चालक पति गाड़ी लेकर ड्यूटी पर था। अब जब वे घर पहुंचे तो ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


कर्ण विहार निवासी बाला देवी ने बताया कि जिस जगह चोरी हुई, वह मकान की ऊपरी मंजिल है। चोरों ने पहले नीचे के कमरे का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद सीढ़ियों से चढ़कर ऊपरी मंजिल तक पहुंचे और अलमारी का ताला तोड़कर सोने और चांदी के गहने और 50 हजार रुपये चोरी किए। रुपयों और गहनों की तलाश के लिए चोरों ने कपड़े भी बाहर फेंक दिए और बेड भी खंगाला।

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले आठ अगस्त को वह मायके चली गई थीं। पति भी ड्यूटी पर गए थे। रक्षाबंधन के दिन कर्ण विहार में रहने वाली उनकी बेटी देवी ने अपने बेटे को घर से सामान लेने भेजा था। जब बेटा आया तो ताला टूटा था, इसके बाद उनकी बेटी ने जांच की तो नीचे के कमरे में सब ठीक था, केवल ताला टूटा था। अब जब वे खुद वापस आईं और ऊपर के कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा था और अलमारी से गहने और नकदी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें