फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: संदूक का ताला तोड़कर गहने नकदी चोरी, किन्नर पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जलमाना गांव के एक मकान में संदूक का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। मकान मालिक महिला ने घर में करीब दो माह से रह रहे किन्नर माही पर शक जताया है। जलमाना चौकी में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जलमाना निवासी पूजा ने बताया कि रविवार को वह सुबह काम पर करनाल चली गई थीं। शाम करीब 6 बजे जब वह घर पहुंचीं तो देखा कि संदूक का ताला टूटा हुआ था। संदूक से एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी कानों की बाली, एक मंगलसूत्र, एक सोने का लॉकेट, 13 तोले की चांदी की पाजेब और 25 हजार रुपये नकद गायब मिले। अंदर देखा कि किन्नर भी घर से गायब था। आस-पड़ोस में पता किया तो लोगों ने बताया कि माही सुबह करीब 11 बजे घर से बाहर जाते देखा गया था, उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। ऐसे में उन्हें शक है कि माही ही सामान लेकर भागा है। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। जल्द आरोपी को काबू कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




किन्नर ने मजबूरी बताकर मांगी थी रहने की जगह

पूजा ने बताया कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह अकेले घर पर रहती हैं। उनकी बहन किरण की शादी हो चुकी है। करीब दो माह पहले करनाल के पुराने बस अड्डे पर उन्हें किन्नर माही मिला था। उसने अपनी मजबूरी बताई और रहने की जगह मांगी। इसके बाद वे उसे अपने साथ गांव ले आईं और तब से किन्नर उनके साथ ही रह रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें