फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सराफ पर कैंची से हमला, हालत गंभीर

Mon, 13 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना तहसील कैंप अंतर्गत वधवाराम कॉलोनी में रुपयों के लेन-देन में एक युवक ने सराफ पर हमला कर दिया। आरोपी ने कैंची से दो वार किए। एक वार उनके हाथ पर लगा और दूसरा वार पेट में। इससे सराफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी है।
वधवाराम कॉलोनी के अजय के परिजनों ने बताया कि उन्होंने कॉलोनी के ही एक युवक नितिन को तीन लाख रुपये उधार दिए थे। नितिन ने उधार की सिक्योरिटी के रूप में चेक दिए थे। कुछ दिन पहले अजय ने रुपये वापस मांगे तो वह टाल मटोल करता रहा। जिसके बाद अजय ने चेक बैंक में लगा दिए तो वह बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में केस कर दिया। अदालत ने अजय के पक्ष में फैसला सुनाया और साढ़े चार लाख रुपये देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब आठ बजे आरोपी नितिन ने अजय पर कैंची से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। तहसील कैंप प्रभारी मुकेश ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें