फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एनआरआई के घर से चुराए लाखों के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में आया चोर, ढाई घंटे तक खंगाला घर, वारदात सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बैरसाल खेड़ा गांव में दो एनआरआई परिवारों के मकान से चोर सोने के गहने ले गया। आरोपी मारुति कार में सवार होकर आया था और उसने ढाई घंटे तक घर खंगाला। सुबह घर के सदस्य को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने सीसीटीवी चेक किए। जिसमें चोर चोरी करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

घर के मालिक मुख्तयार सिंह ने बताया कि उनके दो मकान हैं। उनका एक पोता कनाडा और एक अमेरिका गया है। वह रात को दूसरे मकान में सो रहे थे। सुबह जब वह अपने मकान में आया तो दरवाजे के ताले टूटे थे। घर के अंदर अलमारी में रखा सामान बाहर बिखरा था। इसके बाद उसने अपने घर के दूसरे सदस्यों को इसकी जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो रात को एक व्यक्ति मारुति कार में सवार होकर आया था। वह करीब डेढ़ बजे मकान की दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा था। करीब ढाई घंटे उसने दोनों मकानों को खंगाला। जिसमें सोने की बालियां, कंगन, मुंदरी आदि सामान चोरी कर ले गया। इसके बाद उन्होंने चोर की फुटेज रिश्तेदारों में भेजी तो दूसरे गांव से आरोपी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैरसाल गांव में दो मकानों में हुई चोरी के मामले की जांच की जा रही है। घर के सदस्यों ने एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घर की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विपिन कुमार, बुटाना थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें