तरावड़ी। बीड़ नारायणा गांव में चोरों ने देर रात कश्यप चौपाल के पास खड़े तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर लीं। अमुपुर गांव निवासी सोनू ने तरावड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के जोहड़ों को साफ करने का ठेका लेने का काम करता है। उसने बीड़ नारायणा में तीन ट्रैक्टर लगाए हैं। जो रात को काम करने के बाद गांव के कश्यप चौपाल के पास खड़े थे। 18 फरवरी की रात किसी ने तीनों ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर लीं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद