फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत निगम के जेई को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/पानीपत। नगर निगम पानीपत के जेई की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जेई वीरवार की रात साढ़े सात बजे ऑफिस से काम खत्म करने के बाद करनाल स्थित अपने गांव जा रहे थे। तभी उनकी बाइक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। करनाल के पिचौलिया गांव निवासी 30 वर्षीय प्रदीप जेई के पद पर कार्यरत था। करीब चार साल पहले उसने नगर निगम पानीपत में नौकरी ज्वाइन की थी। अब तक उसकी शादी भी नहीं हुई थी। दो भाइयों में प्रदीप छोटा था। वीरवार की रात रिफाइनरी के पास ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर बोहली चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें