फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जेईई एडवांस का पंजीकरण शुरू, 26 मई को होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सात मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं विद्यार्थी, दो पालियों में तीन-तीन घंटे की होगी परीक्षा
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। जेईई मेंस के दूसरे चरण के परीक्षा परिणाम के बाद जेईई एडवांस का शेड्यूल जारी हो चुका है। विद्यार्थी एडवांस के लिए सात मई तक आवेदन फार्म भर सकते हैं। जबकि परीक्षा का आयोजन 26 मई को होगा। अधिसूचना के अनुसार, दो परीक्षाएं अलग-अलग पाली में आयोजित होंगी। प्रत्येक परीक्षा तीन घंटे की रहेगी।

इधर, मेंस का परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी भी जेईई एडवांस की तैयारियों में जुटे हैं। जेईई एडवांस 2024 की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जोकि सात मई तक पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि आवेदन फार्म की फीस 10 मई तक भरी जा सकती हैं। पंजीकरण केवल ऑनलाइन मोड में ही होगा। जेईई एडवांस परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को शीर्ष 2.50 लाख जेईई मेन में शामिल होना चाहिए। जेईई एडवांस के एक दिन में होने वाले दोनों पेपरों में विद्यार्थी का उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को प्रारंभिक पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड, आवेदन शुल्क भुगतान और आवेदन पत्र जमा प्रक्रिया को पूरा करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले पात्रता मानदंड की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। जेईई एडवांस्ड 2024 को सात आईआईटी जोन के विभिन्न टेस्ट शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित किया जाएगा। विदित हो कि आईआईटी मद्रास ने 14 अप्रैल को जेईई एडवांस्ड 2024 मॉक टेस्ट जारी किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर पेपर 1 और पेपर 2 के लिए जेईई एडवांस्ड मॉक टेस्ट पीडीएफ तक पहुंच सकते हैं। ब्यूरो



जेईई एडवांस का यह रहेगा शेड्यूल

- 07 मई को पंजीकरण करने की अंतिम तिथि।

- 10 मई को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख।

- 17 से 26 मई तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

- 25 मई को 40 प्रतिशत से कम विकलांगता वाले और लिखने में समस्या वाले दिव्यांग उम्मीदवारों द्वारा लेखक का चयन।

- 26 मई को परीक्षा होगी।

- 31 मई को अभ्यर्थी रेस्पांस शीट की उपलब्धता।

- 02 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी होगी।

- 02 और 03 जून को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

- 09 जून को फाइनल आंसर और परीक्षा परिणाम जारी होगा।

- 09 और 10 जून को एएटी पंजीकरण होगा।

- 15 जून को एएटी परिणाम जारी होगा।



-

परीक्षा का समय

पेपर-1 : सुबह 09 से दोपहर 12 बजे तक।

पेपर-2 : दोपहर 14:30 से शाम 17:30 बजे तक।

अवधि : दोनों परीक्षाओं में समय तीन घंटे मिलेगा।

मोड : दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी।





16 से 32 सौ रुपये तक पंजीकरण शुल्क

- भारतीय नागरिक (पीआईओ/ओसीआई शामिल), महिला परीक्षार्थी (सभी श्रेणियां) : 1600 रुपये

- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी परीक्षार्थी : 1600 रुपये

- अन्य सभी परीक्षार्थी : 3200 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें