103.... निसिंग गोंदर गांव में अवैध कॉलोनी में जेसीबी मशीन से निर्माण हटवाता प्रशासन।संवाद
निसिंग। गोंदर गांव में अवैध रूप से काटी गई दो अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई की। करीब 14.25 एकड़ जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों में दो चहारदीवारी और 36 मकानों की डीपीसी सहित कई सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया।
जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा की टीम मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट डाॅ. कर्मवीर गिरी व पुलिस बल के साथ निसिंग क्षेत्र के गोंदर गांव पहुंची। जेसीबी मशीन चलाकर अवैध निर्माण को हटाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डाॅ. कर्मवीर गिरी ने बताया कि यहां 4.25 एकड़ में अवैध कॉलोनी की सड़कें, रिहायशी प्लॉटो की दो चहारदीवारी को ढहाया गया। उन्होंने बताया कि कॉलोनाइजरों को कई बार नोटिस जारी करके कॉलोनी विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने निर्माण नहीं रोका और न ही विभाग से अनुमति ली। दूसरी अवैध कॉलोनी जो लगभग 10 एकड़ में गोंदर रोड पर गणेश राइस मिल में स्थित है, जिसमें सीवर नेटवर्क, 30 डीपीसी को तोड़ा गया।