फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अवैध निर्माणों पर चली जेसीबी, सड़कें कीं ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

काछवा (करनाल)। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) करनाल की टीम ने सैदपुर व काछवा क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। इस दौरान एक निर्माणधीन दुकान, सीवरेज नेटवर्क, सड़कों आदि को ध्वस्त कर दिया गया।
जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार की अगुवाई में बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने पहुंची। सबसे पहले करनाल से निकलते ही सैदपुर गांव के सामने मेहता फार्म के निकट एक अवैध कॉलोनी करीब 1.5 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही थी, जिसमें एक दुकान का भी निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन

टीम ने जेसीबी से दुकान को तोड़ दिया। साथ ही कॉलोनी स्थल पर बनाए गए सीवरेज नेटवर्क, सड़कों आदि को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम काछवा बस अड्डे के पास पहुंची।
यहां 6.5 एकड़ जमीन में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां भारत एनक्लेव के नाम से एक कालोनी विकसित की जा रही थी। यहां भट्ठे की कच्ची ईटों से सड़कें बनाई गई थी। काफी लोगों ने प्लाॅट खरीद लिए थे और नींवें भरने का काम शुरू हो चुका था।
विज्ञापन

विभाग की ओर से आज सभी सड़कों को उखाड़ दिया गया और चेतावनी दी गई कि भविष्य में कोई भी यहां कॉलोनी विकसित नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति यहां प्लाॅट न खरीदे व बेचे। खरीदने वाले का बना बनाया निर्माण ध्वस्त कर दिया जाएगा तथा बेचने वाले कॉलोनाइजर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें