फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जेसीबी से टूटी पानी की पाइपलाइन, जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
शांतिनगर में टूटी पाइपलाइन से सड़क पर जमा पानी संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शांति नगर क्षेत्र में सीवरेज ब्लॉक की समस्या के समाधान के लिए सीवरेज की बड़ी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस काम के दौरान बुधवार को खोदाई करते हुए जेसीबी से नई पानी की पाइपलाइन लीक हो गई। इससे लोगों के घरों के कनेक्शन लीक होने से गंदे पानी की आपूर्ति होने लगी। वहीं कॉलोनी में पुरानी चल रही पानी की पाइपलाइन को भी नगर निगम द्वारा अचानक बंद कर दिया, इससे करीब 50 घरों की जलापूर्ति ठप हो गई।

इन घरों ने नई लाइन में कनेक्शन नहीं लिए थे, जबकि निगम की ओर से करीब तीन माह पहले नई लाइन बिछाने के बाद लोगों से कनेक्शन लेने के लिए आग्रह किया गया था। दोनों ही लाइनों में दिक्कत आने से लोगों के लिए पानी का संकट पैदा हो गया। पुरानी पाइपलाइन के कनेक्शन धारकों के घर वीरवार रात तक करीब 18 घंटे से पानी की आपूर्ति नहीं हुई। ऐसे में इन घरों के लोग पानी के लिए इधर-उधर गुहार लगाते नजर आए। वहीं कुछ लोगों ने तत्काल पलंबर बुलाकर नई लाइन में कनेक्शन कराए।
विज्ञापन


इधर, जिस जगह पर खोदाई का काम चल रहा था, वहां पानी की पाइपलाइन लीक होने से पानी करीब सात फुट गहरे गड्ढे में भरने के बाद सड़क पर जमा हो गया, इससे लोगों को आने जाने में भी परेशानी हुई। मंदिर के अलावा मुख्य मार्ग पर इस दिक्कत से करीब पांच गलियों के 200 मकानों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूरो

जलभराव और गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान : पार्षद
वार्ड-18 के पार्षद हरजीत सिंह लाडी संधू का कहना है कि क्षेत्र में करीब दो साल से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी, इसी लिहाज से पिछले दिनों नई पाइपलाइन डाली गई थी। कुछ घरों ने कनेक्शन नहीं लिए, इसके लिए उनसे लगातार अपील कर रहे थे। डबल लाइन चलने से नई लाइन का प्रेशर भी कम था, इसलिए पुरानी लाइन को बंद किया गया है। वहीं सीवरेज लाइन को मेन लाइन में बड़ा पाइप डालकर जोड़ा जा रहा है। इससे सीवरेज के ओवरफ्लो होने की समस्या का स्थायी समाधान होगा। लोगों को आने वाले दिनों में परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन


वर्जन
सीवरेज लाइन डालते समय जो पाइपलाइन लीक हुई है, उसे बदलने का कार्य तत्काल शुरू हो चुका है। आने वाले समय में लोगों को दिक्कत नहीं आएगी। बेहतर सीवरेज और जलापूर्ति के लिए ही काम किया जा रहा है। - डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें