फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पोस्टर प्रतियोगिता में जन्नत प्रथम

Sun, 21 Sep 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
104....पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय गृह विभाग की ओर से आयोति व्यजन प्रदर्शनी का अव
विज्ञापन
करनाल। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को गृह विज्ञान विभाग में पोषण माह उत्सव 2025 के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता और नोटिस बोर्ड सजावट प्रतियोगिता सहित हेल्दी फूड बाजार का आयोजन किया गया। पोस्टर में जन्नत प्रथम, सोनाली द्वितीय और गौरव तृतीय स्थान पर रहे। नोटिस बोर्ड सजावट प्रतियोगिता में बीएससी गृह विज्ञान द्वितीय वर्ष पहले व दूसरे स्थान और बीएससी गृह विज्ञान तृतीय वर्ष तीसरे स्थान पर रहा। साथ ही हेल्दी फूड बाजार में छात्राओं ने पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। प्राचार्या डाॅ. रेखा त्यागी, उप प्राचार्य डाॅ. जरनैल सिंह, गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता चोपड़ा, डॉ. मनमीत कौर व प्रीति शर्मा व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें