130... तरावड़ी रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। संवाद
तरावड़ी। सामाजिक संस्था एकता मंच की ओर से महाराजा अग्रसैन जयंती के अवसर पर शनिवार को पांचवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और रेड क्रॉस के डॉक्टरों की टीम ने सभी रक्तदाताओं की जांच की। शिविर में भाजपा के जिला प्रवक्ता शिवनाथ कपूर, राइस एसोसिएशन के महासचिव राकेश हंस, समाजसेवी सुशील गुप्ता, डाॅ. प्रवीन गुप्ता, एसएमओ कैलाश गर्ग, संरक्षक हरीश चावला, जोगिंदर चौहान व अन्य मौजूद रहे। संवाद