फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परिवर्तित मार्ग पर जाम ने बढ़ाई परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में टी-फ्लाईओवर का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन इसके लिए जो मुख्य रास्ता बंद कर मार्ग परिवर्तित किया गया है, वह लोगों के जी का जंजाल बन गया है।
एक ही मार्ग पर दोनों ओर से ट्रैफिक आने से जाम की स्थिति बन रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार दिन पहले ही नगर में टी-फ्लाईओवर के लिए निर्माण शुरू किया गया, इसके लिए करीब एक महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। निर्माण कार्य सेक्टर 14 में हरियाणा नर्सिंग होम के पास से शुरू किया गया है। यहां खोदाई का कार्य किया जा रहा है। यहीं से ट्रैफिक को श्यामसेन पार्क की ओर से होते हुए सेक्टर 13 की ओर निकाला गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया था कि जहां से रूट डायवर्ट किया जा रहा है, वहां पुलिस को ड्यूटी रहेगी, जो जाम लगने से रोकेगी लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इस परिवर्तित मार्ग पर लगातार जाम लगने लगा है, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तो सुबह से शाम तक यहां लगातार जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें