आधार कार्ड न बनने से खफा करीब आधा दर्जन गांव के लोगों ने रोष प्रकट करते हुए हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट तक रोड बंद रखा जिस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनोें की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को जल्द आधार कार्ड बनवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारी रमेश कुमार, जयनारायण, ओमप्रकाश, संजय, चतर सिंह, दल सिंह, राजपति, भंती देवी ने बताया कि हर कार्य के लिए अब आधार कार्ड मांग जा रहा है।
वे आधार कार्ड बनवाने के लिए कई दिन से खंड विकास एवं एवं पंचायत कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं। वीरवार को जब वे आधार कार्ड बनवाने के लिए आए तो कुछ समय बाद ही आधार कार्ड बनाने वाले लोग अपना सामान उठाकर चले गए। थाना प्रभारी ने कहा कि आधार कार्ड का कार्य जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा तथा पुलिस की देखरेख में दो-दो गांवों के लोगों को बुलाकर आधार कार्ड बनवाएं जाएंगे।