फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रीय मुक्केबाजी में जयपुर ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- अंडर-17 व 19 आयु वर्ग में लड़कियों ने जीता खिताब
- सग्गा गांव के जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल।
सग्गा गांव के जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रही एनवीएस राष्ट्रीय मुक्केबाजी में शुक्रवार को विभिन्न आयु वर्ग में लड़कों व लड़कियों के मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में देशभर के करीब 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबलों में लड़कियों के अंडर-17 व 19 आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर जयपुर की टीम ओवरऑल विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में जयपुर ने 18 अंकों के साथ चैंपियन बनकर अपना दबदबा बनाए रखा। शिलांग शील और भोपाल बीपीएल दोनों ने 9-9 अंकों के साथ संयुक्त रूप से रनर अप का स्थान हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कियों के मुकाबले में जयपुर ने 18 अंकों के साथ एक बार और चैंपियन का खिताब जीता। हैदराबाद 17 अंकों के साथ रनर अप रहा और पुणे ने 16 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
- अंडर-14 लड़कों में महावीर (चंडीगढ़, 36-38 किग्रा) को बेस्ट बॉक्सर और तेजस (जयपुर, 36-38 किग्रा) को बेस्ट चैलेंजर बॉक्सर चुना गया।
- अंडर-17 लड़कों में सतीश (जयपुर, 50-52 किग्रा) को बेस्ट बॉक्सर और विशाल (लखनऊ, 80+ किग्रा) बेस्ट चैलेंजर बॉक्सर बने।
- अंडर-19 लड़कों में एस बसुमातारी (शिलॉन्ग, 56-60 किग्रा) ने बेस्ट बॉक्सर का सम्मान जीता, संजय (हैदराबाद, -46 किग्रा) बेस्ट चैलेंजर बॉक्सर रहे।
- अंडर-17 लड़कियों में वंशिका (जयपुर, 48-50 किग्रा) बेस्ट बॉक्सर और गायत्री (चंडीगढ़, 48-50 किग्रा) बेस्ट चैलेंजर बॉक्सर चुनी गईं।
- अंडर-19 लड़कियों में भूमिका (जयपुर, 64-66 किग्रा) को बेस्ट बॉक्सर और गरिमा (भोपाल, 64-66 किग्रा) को बेस्ट चैलेंजर चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें