करनाल। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा में वीरवार को देर रात तक विभिन्न आयु वर्गों के मुक्केबाजों के फाइनल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन से जयपुर 137 अंक हासिल करके ओवरऑल विजेता बना।
प्रतियोगिता में शिलांग 89 अंक लेकर रनरअप दूसरे स्थान पर रहा। लखनऊ 61 अंकों के साथ रनर अप तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले जयपुर के हर्ष, जतिन, युविका व ज्योति, चंडीगढ़ के गुरप्रीत को बेहतर बॉक्सर का अवार्ड मिला। अंडर 14 में चंडीगढ़ के महावीर बिंद, लखनऊ के रूद्रा, चंडीगढ़ के हरमनजोत, हैदराबाद की जलिठा व पुणे की यशवी पटेल को बेहतर चैलेंजर्स चुना गया।
समापन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए। जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा करनाल के बच्चों ने अपने दृढ़ संकल्प और टीम भावना का परिचय दिया। मुख्य अतिथि पूर्व चेयर पर्सन नगर परिषद थानेसर उमा सुधा रहीं। उमा ने खिलाड़ियों को नित नए आयामों को हासिल कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यदि आपका दृढ़ निश्चय है तो आप अपने जीवन में कुछ भी कर सकते। इस मौके पर प्राचार्य अजीत कुमार, निरंजन कुमार सिंह, मनोज भटनागर मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में विजेता टीमें
अंडर 14 (लड़कों में)
- जयपुर की टीम 37 अंक लेकर पहले स्थान पर रही।
- शिलांग की टीम 28 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
- लखनऊ की टीम 14 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही।
अंडर 17 (लड़कों में)
- चंडीगढ़ की टीम 24 अंक लेकर पहले स्थान पर रही।
- शिलांग की टीम 23 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
- भोपाल की टीम 21 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही।
अंडर 17 (लड़कियों में)
- जयपुर की टीम 33 अंक लेकर पहले स्थान पर रही।
- शिलांग की टीम 23 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
- लखनऊ की टीम 12 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही।
अंडर 19 (लड़कों में)
- जयपुर की टीम 34 अंक लेकर पहले स्थान पर रही।
- लखनऊ की टीम 25 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही।
- शिलांग की टीम 19 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
अंडर 19 (लड़कियों में)
- जयपुर की टीम 33 अंक लेकर पहले स्थान पर रही।
- शिलांग की टीम 19 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही।
- चंडीगढ़ की टीम 15 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।