करनाल। असंध के बाहरी गांव में दोस्त का मोबाइल चोरी कर उसके बैंक खाते से 99400 रुपये निकलवाने का मामला सामने आया है। असंध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में गांव बाहरी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह साहिल के साथ हाईवे के नजदीक खेत में बैठे थे। तभी वहां से साहिल ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। उसे पहले से ही मोबाइल का पासवर्ड पता था। उस दौरान उसने सोचा की साहिल मजाक में मोबाइल उठाकर ले गया है। वह मोबाइल लौटा देगा।
बाद में उसने मोबाइल नहीं दिया। मांगने पर साहिल ने कहा कि वह मोबाइल तो गुम हो गया है। इसके कुछ दिनों बाद उसके बैंक से रुपये निकाले गए। जब उसने बैंक में जाकर पता किया तो पता चला कि गुगल पे के माध्यम से रुपये निकाले गए है। इसके बाद जब उसने साहिल से पूछा की उसके 99400 रुपये तूने निकाले हैं तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने साहिल को कहा कि वह थाने में शिकायत देने जा रहा है।
यह सुनते ही साहिल ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। जब उसने साहिल से रुपये वापस देने को कहा तो उसने रुमना कर दिया। असंध थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।