माई सिटी रिपोर्टरकरनाल। रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को वीरा ग्रोवर एवं बीडी ग्रोवर अवाॅर्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छठी की जागृति प्रथम, खुशी के दूसरा, सातवीं की हिमांशी प्रथम, मुस्कान द्वितीय, आठवीं के रुखसार प्रथम, सिमरजीत द्वितीय, नौवीं की दीया प्रथम, संजू द्वितीय, ग्यारहवीं की नवनीत प्रथम, तिक्षणा प्रथम, लवली और नायसा को प्रथम पुरस्कार प्रदान दिया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने किया। प्रधानाचार्य मोहिंदर नरवाल ने बताया कि पिछले चार वर्षों से छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया जाता है। इसमें कन्या मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल रेलवे रोड करनाल, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मॉडल टाउन, राजकीय स्कूल (बालक), राजकीय कन्या स्कूल प्रेम नगर, राजकीय स्कूल सुभरी शामिल हैं। मौके पर एनडीआरआई करनाल से प्रिंसिपल वैज्ञानिक सेवानिवत्त डॉ. सुनीता ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने अपने माता पिता की पुण्य स्मृति में यह पुरस्कार शुरू किया है।