फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुरु पुष्य नक्षत्र में खरीदी वस्तु लंबे समय तक देगी लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज बाजार में होगी खूब खरीदारी, व्यापारियों को बेहतर कारोबार की आस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। धनतेरस से पहले गुरु पुष्य नक्षत्र का बनना फलदायी माना जा रहा है, इसमें खरीदारी करने से लक्ष्मी जी घर में वास करती हैं। धनतेरस और दीपावली से पहले गुरु पुष्य नक्षत्र 24 अक्तूबर 2024 को है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में खरीदा गया सामान लंबे समय तक उपयोगी रहता है। स्वर्ण आदि की खरीदारी लाभकारी तो रहती ही है, शुभ योग के प्रभाव से लंबे समय तक धन लाभ, सुख और समृद्धि मिलेगी। इस संयोग में सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, व्हीकल और प्रॉपर्टी की खरीदारी की जा सकती है। रियल एस्टेट निवेश भी लाभप्रद रह सकता है। बड़े व्यापारिक सौदों के लिए भी यह दिन फायदेमंद रहेगा।
श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि गुरु पुष्य नक्षत्र योग में शुभ कार्य जैसे मुंडन, गृह प्रवेश, नए व्यापार की शुरुआत, निवेश, वाहन, सोना, संपत्ति, या किसी विशेष योजना के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन विवाह नहीं होते। पुष्य नक्षत्र हर महीने आता है लेकिन वीरवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है तो उसे गुरु पुष्य नक्षत्र या गुरु पुष्य योग कहते हैं। पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार गुरु ग्रह और पुष्य नक्षत्र, धन, समृद्धि और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं। इसी वजह से दोनों के संयोग से बनने वाला यह योग बेहद शुभकारी है। ये दुर्लभ योग माना गया है। इस पर मां लक्ष्मी, शनि देव और भाग्य के कारक बृहस्पति की कृपा बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरु पुष्य नक्षत्र मुहूर्त

- इस साल का आखिरी गुरु पुष्य नक्षत्र 24 अक्तूबर को सुबह छह बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 25 अक्तूबर को सुबह सात बजकर 40 मिनट पर समापन होगा। इसलिए 24 अक्तूबर का पूरा दिन खरीदारी के लिए श्रेष्ठ है।



पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदें

इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति हैं, जिनका मुख्य तत्व सोना है, ऐसे में गुरु पुष्य योग में सोना खरीदना शुभ होता है, लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है।
- सोना और वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट।
- लाभ का चौघड़िया दोपहर 12 बजकर पांच मिनट से दोपहर एक बजकर 29 मिनट।
- शुभ का चौघड़िया शाम चार बजकर 18 से शाम पांच बजकर 42 मिनट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें