फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल में बिखेरी हरियाणवी छटा

Sat, 26 Oct 2013 12:18 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के भगवान परशुराम कॉलेज में जोनल यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन कलाकारों ने हरियाणवी लोक संस्कृति की छटा मंच पर बिखेरी।
विज्ञापन


प्रथम मंच पर हरियाणवी पॉप गीत, समूह नृत्य हरियाणवी रसिया नृत्य, वन-एक्ट-प्ले, माइम, द्वितीय मंच पर फॉक इंस्ट्रुमेंटल आर्केस्ट्रा हरियाणवी, आर्केस्ट्रा भारतीय, शास्त्रीय इंस्ट्रुमेंटल सोलो तथा तृतीय मंच पर लोक गीत जनरल और सांग की प्रस्तुति हुई।

हरियाणवीं गजल में दयानंद महिला महाविद्यालय प्रथम, कैथल का आरकेएसडी कॉलेज द्वितीय तथा ढांड का चौधरी आईएस कन्या महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। लाइट वोकल इंडियन में दयानंद महिला महाविद्यालय ने पहला, आरकेएसडी कॉलेज तथा केयू कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


क्लासिक डांस में जयराम महिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट लोहार माजरा, कुरुक्षेत्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रुप डांस जनरल में डीएवी कॉलेज चीका कैथल ने प्रथम स्थान हासिल किया, आरकेएसडी कॉलेज स्थान तथा आईजी महिला महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

संस्कृत ड्रामा में दयानंद महिला महाविद्यालय ने पहला, डीएवी कॉलेज ने दूसरा तथा यूनिवर्सिटी कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. योगश्वर जोशी के मधुर गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया खासतौर पर मेरे महबूब कयामत होगी, डॉ. दरयाव सिंह मलिक के चुटकुलों व विशेष हरियाणवी लोरी ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया। नरेश कुमार ने चुटकुलों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

इस अवसर पर प्रबंधक समिति के संरक्षक पवन शर्मा, प्रधान नारायण दत शर्मा, उप-प्रधान देवराज मोदगिल, महासचिव सतपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा, मैनेजर बृजरानी शर्मा तथा निदेशक रामकुमार मोदगिल मौजूद थे। इस अवसर पर यूथ फेस्टिवल के संगठन सचिव प्रोफेसर शीशपाल शर्मा ने सभी गतिविधियों को सफल संचालन किया।

इस मौके पर राज्यसभा सदस्य डॉ. रामप्रकाश बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में बिजनसमैन मनीराम मौजूद रहे, जिनका स्वागत प्राचार्य डॉ. योगेश्वर जोशी ने किया। मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति के साथ सुपरिचित होना चाहिए और अपनी महान संस्कृति और सभ्यता को जानना चाहिए, कॉलेज व्यक्ति के विकास का सबसे अच्छा मंच है।

कॉलेज प्रबंधक समिति अध्यक्ष नारायण दत्त शर्मा ने उन्हें पगड़ी पहनाई और सचिव सतपाल शर्मा ने स्मृति चिह्न और शॉल प्रदान किया।

संरक्षक पवन शर्मा ने मनीराम शर्मा को पगड़ी पहनाई तथा उप-प्रधान देवराज मोदगिल ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न दिया पवन शर्मा संरक्षक ने मनीराम शर्मा का धन्यवाद किया और बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि यह समय जिंदगी का महत्वपूर्ण समय है जिसमें उन्हें सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर जिले सिंह पिचौलिया ने 1 लाख 51,000 हजार रुपये व पवन शर्मा भैंसी माजरा ने भी 1 लाख 51,000 हजार रुपये कमरे के निर्माण के लिए अनुदान स्वरूप दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. हीरा लाल शर्मा, डॉ. मनोहर लाल, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. माला राम बंसल, प्रेस कमेटी की कन्वीनर प्रोफेसर शक्ति भारद्वाज, प्रोफेसर कर्मजीत सिंह संधु, प्रोफेसर सुरेश पराशर, डॉ. सुरेश कुमार,  प्रोफेसर अनिल कौशिक, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. सरिता राय, डा प्रवीण शर्मा, प्रोफेसर मालविका शर्मा, प्रोफेसर सुमन शर्मा, प्रोफेसर वासव दत्ता, प्रोफेसर सतीश शर्मा, डॉ. नीरज वशिष्ठ, डॉ. प्रशांत शर्मा, प्रोफेसर संजय शर्मा, सुरभी, आरती, शालिनी, ऋतु, शोभा, पूनम वधवा, कामिनी, शैलजा, पूनम शर्मा, रमनदीप, पूजा बैक्टर, ऋषिकांत शर्मा,  सतपाल शर्मा, प्रमोद कुमारी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें