फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक पद्धति से गेहूं व जौ की पैदावार में वृद्धि संभव : डॉ. अनुज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भाकृअनुप-भारतीय गेहूं व जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल में गेहूं व जौ उत्पादन की उन्नत तकनीक विषय पर 22 से 24 फरवरी तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. अनुज कुमार, प्रधान वैज्ञानिक व मुख्य अन्वेषक ने की। डॉ. अनुज ने कहा कि उन्नत तकनीकों के प्रसार और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने से गेहूं और जौ की पैदावार में वृद्धि संभव है, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान एक विशेष सत्र भाकृअनुप-भारतीय डेरी अनुसंधान संस्थान में आयोजित हुआ, जहां पोषण प्रबंधन, नस्ल सुधार, रोग नियंत्रण और चारे की उपलब्धता जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों से 52 कृषि अधिकारियों ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें