फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान से विपरीत परिस्थितियों का सामना आसान : रुक्मिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर सात सेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी रुक्मिणी दीदी ने कहा कि जो आत्मा अपने जीवन में ज्ञान और योग का बल जमा करती है, वह विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आपको स्थिर, अचल, अडोल बन परिस्थितियों का सामना सहज कर सकती है।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमार विजय भाई ने ओ आबू के फरिश्ते गीत गाकर स्वागत किया। नन्हीं बालिका रीतिका ने झूम झूम हर कली गीत पर तथा कुमारी शारवी ने खातिर हमारे दूर से चलके जो आप आए स्वागत है दिल से आपका गीत पर नृत्य किया। कुमारी सारिका और काजल ने तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है ओ मां इस गीत पर नृत्य पर खूब तालियां बटोरी।
ज्ञान से विपरीत परिस्थितियों का सामना आसान : रुक्मिणी दीदी और उनके साथ आए हुए बीके. आशा बहन, बीके चंद्र कांति बहन और संजय भाई का भी चुनरी, पटका, ताज और हार आदि पहनाकर स्वागत किया। बीके संगीता नीलोखेड़ी, बीके शिखा, शिविका, ज्योति, नेहा अरोड़ा और शिव शक्ति सुमन बाला ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी ज्ञान से विपरीत परिस्थितियों का सामना आसान रुक्मिणी दीदी के हस्तकमलों से सबको प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर ललित सरदाना, कैप्टन आरके राणा, ईश्वर शर्मा, सुरेश मेहता, सिमरण चौधरी, विमल मेहता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें