फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आईपीएस अधिकारी दीपिका अग्रवाल सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। भगत सिंह चौक मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वीरवार को होली पर सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने में प्रशिक्षणाधीन आईपीएस अधिकारी दीपिका अग्रवाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष होली पर शहर में सुरक्षा व व्यवस्था सराहनीय रही। आईपीएस अधिकारी दीपिका अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मुस्तैदी देखने को मिली। मौके पर भगत सिंह चौक मार्केट एसोसिएशन की ओर से अशोक बंसल, जोगेंद्र आहूजा, डॉ. सुरेश गुप्ता, राकेश गर्ग, दीपक छाबड़ा, अमित अनेजा, सियाराम और नंदकिशोर भाटिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें